ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी और विदेशमंत्री की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत या मोसाद का कारनामा

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी और विदेशमंत्री की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत या मोसाद का कारनामा
तेहरान ( राज मुकीत)ईरान के मेहर समाचार एजेंसी का कहना है कि इब्राहीम रईसी और विदेशमंत्री अमीरबदोल्लाहियन समेत दूसरे कुछ शीर्ष अधिकारी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए हैं जिसका कल से कुछ अता पता नहीं था और उसको युद्धस्तर पर ढूंढा जा रहा था, वही ईरान के खुफिया विभाग के अधिकारी इसको किसी तरह की इजरायल की साजिश जैसे बिंदु को सामने रख कर इसकी जांच कर रहे हैं।
अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट है कि ईरानी राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती सहित हेलीकॉप्टर में बैठे अन्य लोग “शहीद” हो गए हैं। अभी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रायसी की मृत्यु हो गई है, लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा कहा है
उन्हें दुर्घटनास्थल पर जीवन का “कोई संकेत नहीं” मिला है।




























