हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

यूकेडी नेता की कार में एक युवक ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, यूकेडी और व्यापारी नेता की कार पर मंगल—बुधवार की रात एक युवक ने आग लगा दी। आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई। नेता ने शहर कोतवाली में खड़खड़ी निवासी युवक के खिलाफ नामजद शिकायत की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में रंजिश के चलते आग लगाई गई।
उत्तराखंड क्रांति दल के व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने शिकायत कर बताया कि वह अपने घर के बाहर अपनी कार खड़ी करते हैं। बुधवार की सुबह करीब ढाई बजे उनकी कार पर एक युवक ने आग लगा दी। आरोप है कि कार पर आग खड़खड़ी निवासी युवक ने लगाई दी। घटना का पता सुबह चला।

सीसीटीवी में देखने के बाद मालूम हुआ कि खड़खड़ी निवासी युवक ने पेट्रोल छिड़ककर कार पर आग लगाई थी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से सुमित से रंजिश रखे हुए था। इधर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button