अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला पति आया पुलिस की गिरफ्त में
अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला पति आया पुलिस की गिरफ्त में

नजीबाबाद । अपनी ननिहाल में रह रही पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
आपको बता दें कि अनुसार अपनी ननिहाल में रह रही 23 वर्षीय सायमा की शादी नगर के मुहल्ला पठानपुरा निवासी नौशाद उर्फ सोनू के साथ हुई थी 5 वर्ष पूर्व नौशाद ने सायमा को तलाक दे दिया था जिसके बाद से वह अपनी नाना मोहल्ला जब्तागंज निवासी अमीर अहमद के घर रह रही थी सोमवार की रात हो वह अपने घर में छत पर सो रही थी रात्रि लगभग दो बजे नौशाद उर्फ सोनू पड़ोसी की छत के सहारे आया और सायमा के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए अपनी जान बचाने के लिए घायल सायमा ने नीचे दौड़ लगाई लेकिन छत से नीचे आते ही उसने दम तोड़ दिया। पता चला है कि नौशाद ऊर्फ सोनू सायमा को घर ले जाने के लिए दबाव भी बना रहा था।
मृतक के भाई आदिल और मां सायरा ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी जिस पर पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है घटना के बाद नौशाद उर्फ सोनू मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
उधर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त नौशाद उर्फ सोनू पुत्र बुल्ला निवासी मौ० काजी हाऊस पठानपुर गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानदेही पर आला कत्ल एक अदद छुरा बीएसएनएल टावर के पास गंदे नाले के पास झाडियो से बरामद कर अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया ।






