धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

धामपुर विधायक अशोक राणा के मिडिया प्रभारी ने प्रेस नोट जारी कर घटना को बताया राजनैतिक षड्यंत्र

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

धामपुर/बिजनोर

आज के विभिन्न समाचार पत्रो के माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ कि किसी रविन्द्र उर्फ रवि पुंडीर पुत्र श्री शीशपाल सिंह निवासी देवबन्द सहारनपुर सड़क ठेकेदार संस्था द्वारा मेरे व मेरे पुत्र के खिलाफ थाना शिवाला कलां जनपद बिजनौर एक अभियोग पंजीकृत कराया गया है। उक्त में मुझे यह कहना है कि

  1. मेरे द्वारा क्षेत्रीय जनता की मांग पर स्योहारा-नूरपुर मार्ग से धामपुर-नूरपुर मार्ग के मध्य पड़ने वाला शेखपुरा मुक्ता (महाराणा प्रताप तिराहा) से शेखपुरा पट्टी (पृथ्वीराज चौहान द्वार) सम्पर्क मार्ग लम्बाई ल0-9.32 किमी० शासन से स्वीकृत कराया गया।
  2. उक्त मार्ग के बनने के समय से इस ठेकेदार संस्था की इसके कार्य चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व गुणवत्ता को लेकर ग्रामवासियों की शिकायते आ रही थी।
  3. जनहित में ग्रामवासियों की शिकायतों के आधार पर मेरे द्वारा मानको के विपरीत बन रही सड़क की गुणवत्ता व अन्य विषयो को लेकर फोन के माध्यम से ठेकेदार संस्था के कार्य को जिलाधिकारी व जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। किसी भी तरह का सुधार न होने पर मेरे द्वारा दिनांक 07-09-2023 को लिखित पत्र के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री जी, मा० मंत्री जी (लो०नि०वि०), प्रमुख सचिव (लो०नि०वि०), मंडलायुक्त मुरादाबाद, जिलाधिकारी बिजनौर को शिकायत की गयी। (साक्ष्य संलग्न)
  4. मेरे द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर मुख्य अभियन्ता मुरादाबाद क्षेत्र लो०नि०वि० मुरादाबाद द्वारा अपने पत्र सं0-2213 दिनांक 20-10-2023 को श्री आर०ए०दोहरे, अद्यीक्षण अभियन्ता रामपुर वृत्त लो०नि०वि० रामपुर को अध्यक्ष, अधिशासी अभियन्ता, प्रा०ख० लो०नि०वि० अमरोहा, सदस्य व स्टॉफ ऑफिसर, मुरादाबाद वृत्त, लो०नि०वि० मुरादाबाद को सदस्य नामित किया गया। (साक्ष्य संलग्न)
  5. उक्त में जॉच करने वाली टीम द्वारा मुझे मौखिक रुप से अवगत कराया गया की सड़क की गुणवत्ता निम्न स्तर की ओर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है जिससे की इस ठेकेदार संस्था को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है।

उक्त में मुझे यह कहना है कि ऊपर दिये गये साक्ष्यो और कथन को ठेकेदार संस्था द्वारा मेरे राजनितिक विरोधियों के साथ मिलकर इस तरह का घिनौना षड्यंत्र रचा गया है, इसमें मेरी अपनी पार्टी के भी मेरे राजनैतिक विरोधी शामिल है जिनके बारे में मैं अपनी पार्टी के उच्च पटल पर अपनी बात रखूगां। आज ही मेरे पास मेरे एक परिचित एडवोकेट के माध्यम से संदेश आया है कि विधायक जी ठेकेदार संस्था का प्रस्ताव है कि आप यदि अपनी विभिन्न जगह की गयी शिकायतें वापस ले लेते है तो उक्त संस्था ब्लैक लिस्टैड होने से बच जायेगी और आपके खिलाफ की गयी झूठी एफ०आई०आर० वापस ले ली जायेगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button