उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव पर षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ए एन एन रिपोर्ट,,,राज्य सभा चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त और सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सहित एक निर्दलीय विधायक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक और मोड़ आ गया है। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में अब खरीद फरोख्त के आरोप लगे हैं। साथ ही मुकदमा भी दर्ज हुआ है। शिमला पुलिस ने निर्दलीय विधायक के पिता जो कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट एक निर्दलीय विधायक पर भी की गई है।
हिमाचल में कुछ दिन पूर्व राज्यसभा की एक सीट के लिए हुई वोटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के छह बागी विधायकों की क्रास वोटिंग के कारण सिंघवी को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उसके बाद राज्य में सियासी घमासान उठ गया था। चर्चा होने लगी थी कि हिमाचल की सुक्खू सरकार कभी भी गिर सकती है। इसी बीच गत दिवस हिमाचल पुलिस ने हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट विधायक (अब अयोग्य करार) चैतन्य शर्मा के पिता पूर्व आईएएस राकेश शर्मा पर राज्यसभा चुनाव में वोटों की खरीद-फरोख्त करने और करोड़ों के लेन-देन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राकेश शर्मा उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं।
हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के बागी विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा पर राज्यसभा चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त करने और करोड़ों के लेन देन के आरोप लगाए गए हैं। मामले की शिकायत विधायक संजय अवस्थी और विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में विधायक संजय अवस्थी और विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा पर राज्यसभा चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त करने और करोड़ों के लेन देन के आरोप लगाए हैं।
गैर कानूनी तरीके से सरकार गिराने और विधायकों के पांच से सात सितारा होटलों में रहने की व्यवस्था करने और हेलीकॉप्टर से बागी विधायकों को ले जाने के भी आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा उत्तराखंड में उच्च अधिकारी के पद पर रहे हैं और उन्होंने सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रचा है।
राज्यसभा चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त करने व करोड़ों के लेन देन के आरोपों के इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना बालूगंज में आरोपियों के खिलाफ 171 सी और ई, 120बी आईपीसी एवं पीसी एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिमला पुलिस का पूरे मामले की गहनता से जांच कर ही है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button