बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

इजराइल जाने के लिये जिला बिजनौर के श्रमिक दक्षता परीक्षण का परिणाम कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त बिजनोर मे देखे।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनौर– 13 फरवरी,2024- सहायक श्रम आयुक्त के0 के0 गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इजराइल जाने के लिये जिला बिजनौर के जो श्रमिक दक्षता परीक्षण के लिए दिनांक 25 जनवरी,2024 को आई.टी.आई. परिसर, अलीगंज, लखनऊ गये थे। उक्त श्रमिकों का दक्षता परीक्षण परिणाम आ चुका है। जिन श्रमिकों का दक्षता परीक्षण हुआ था उन सभी को सूचित किया जाता है कि वे सभी अपना परिणाम कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, इन्दिरा विहार कालोनी, बैराज रोड, बिजनौर में आकर देखना सुनिश्चित करें, साथ ही वे अपने साथ अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, अपना एवं नोमिनी का मोबाईल नम्बर कार्यालय में लेकर आए। जिन श्रमिकों का नाम अन्तिम परिणाम सूची में है वे सभी अपना पुलिस वेरिफिकेशन, जिला चिकित्सालय, बिजनौर में मेडिकल परीक्षण कराना तथा पासपोर्ट बनवाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन श्रमिकों का दक्षता परीक्षण आई.टी.आई. परिसर, अलीगंज, लखनऊ में 28 फरवरी,.2024 से होना निश्चित है, वे भी अपने दक्षता परीक्षण का परिणाम आने पर तत्काल अपना पुलिस वेरिफिकेशन, जिला चिकित्सालय, बिजनौर में मेडिकल परीक्षण कराना तथा पासपोर्ट बनवाना सुनिश्चित करेंगे।
—–ग—–
निःशुल्क प्रकाशनार्थ

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button