झारखण्ड
साई कृपा एडूकेसन फाऊंडेशन ने एम बी ए टॉक शो का किया आयोजन।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : रांची में साई कृपा एडूकेसन फाऊंडेशन कि ओर से कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित “जे एस आई ए” उद्योग भवन में टॉक शो का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न कॉलेजों के सैंकड़ो बच्चो ने भाग लिया।
इस एमबीए टॉक शो में भारत के विभिन्न प्रदेशों के 11यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियो के लिए यह एक बेहतर मौका था।एक ही जगह पर अच्छी गाइड लाइन लेने के लिए इस टॉक शो का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के तोर पर रांची के मुख्य अथिति के तौर पर रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अथिति के तौर पर एस एस मेमोरियल कॉलेज कि प्राचार्या डा वंदना राय एवं रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे।


















