झारखण्ड

झारखंड में ED द्वारा भाजपा लोटस ऑपरेशन के तहत चुनी हुई सरकार को अब्दस्त करने का षड्यंत्र रच रही है : राजद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड में जनता द्वारा चुनी हुई महागठबंधन की सरकार को लोटस ऑपरेशन के तहत ED के मार्फत परेशान कर रही है । राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का पोस्टर जारी कर सवाल खड़ा करने का जो प्रयास किया गया है यह राजनीति का निचता का परिचय बाबूलाल जी के द्वारा दिया गया है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है ,लोकतंत्र में राजनीतिक विद्वेष राजनीतिक ढंग से होनी चाहिए थी ,लेकिन झारखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरीके से बिना आधार का मुख्यमंत्री द्वारा निजी कार्यक्रम के तहत दिल्ली जाना और वापस आना को एक राजनीतिक रंग देकर जिस तरीके से झारखंड में भाजपा द्वारा राजनीति की जा रही है आने वाले समय में राज्य की जनता इनको देख रही है राष्ट्रीय जनता दल का मानना है कि भाजपा झारखंड में अपने नेताओं का मानसिक रूप से बिमार हुए को इलाज करवाए ।इस तरह की राजनीति से आने वाले समय में विखंडित राजनीति का परिचय होगा। झारखंड की जनता देख रही है और समझ रही है की किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लालच में चुनी हुई सरकार को चाहे वह बिहार हो महाराष्ट्र हो या अन्य राज्य हो पैसे के बल पर एन _केन प्रकारेण राज्य के सत्ता में काबिज होना चाहती है। झारखंड की जनता इनके मनसुबे को कभी पूरे नहीं होने देगी।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button