सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य : शहाबुद्दीन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश कमिटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिलकिस बानो बलात्कार कांड के दोषियों को सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दोबारा जेल भेजने का फैसला स्वागत योग्य है। 2022 में भाजपा सरकार ने बड़ी चालाकी से बलात्कार कांड के दोषियों को रिहा कराया और उन्हें सम्मानित करते हुए समाज का सभ्य नागरिक करार दिया जो कि अपने आप में शर्मनाक है। देश संविधान से चलता है ना की किसी राजनीतिक पार्टी की अपनी नीति से। हमारी पार्टी की आस्था हमेशा से संविधान में रही है और आगे भी रहेगी। देश की आम जनता खासकर स्त्री समाज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से काफी खुश है। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ की नीति सुनने में अच्छी तो लगती है लेकिन जब बेटी की सुरक्षा की बात होती है तो इस मामले में केंद्र कि भाजपा सरकार असफल होती हुई नजर आती है, इसका जीता जागता उदाहरण मणिपुर की घटना है। देश की आम जनता को चाहिए कि संविधान की सुरक्षा के लिए तत्पर रहे और उन नीतियों का विरोध करे जो देश को तोड़ने का काम करती है।


















