बुक बैंक की स्थापना को हुए तीन वर्ष, राज्य के आधा दर्जन जिलों के विद्यार्थी जुड़े।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा स्थापित नमो बुक बैंक के 3 वर्ष सफलता पूर्ण संपन्न होने पर संसद कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया । इस अवसर पर रांची विधायक सी पी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस प्रेस वार्ता में सांसद सेठ ने कहा किसी भी संगठन से जुड़कर राजनीति करना एक लक्ष्य है और राजनीति को समाज सेवा के रूप में बदलना बड़ा लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति और सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया, वह हम सबके लिए प्रेरणा पुरुष हैं। दीनदयाल ने भी यही कहा था राजनीति का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति नहीं होना चाहिए। राजनीति का उद्देश्य सेवा होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर मेरे द्वारा स्थापित नमो बुक बैंक की स्थापना को 3 वर्ष पूर्ण हुए। वर्ष 2020 के अंतिम माह में बुक बैंक की स्थापना की गई थी। लॉकडाउन के दौरान जब लोगों के बीच राशन सैनिटाइजर मास्क का वितरण कर रहा था। उस समय युवाओं ने इस बात की मांग रखी थी कि उनके लिए पुस्तक उपलब्ध कराई जाए। कई बार आर्थिक समस्या के कारण युवा पुस्तक नहीं खरीद पाते थे। इससे उनकी पढ़ाई बाधित होती थी। युवाओं के इसी आग्रह को देखकर मैंने बुक बैंक की स्थापना की थी। और महज 20 पुस्तकों के साथ शुरू हुआ यह बुक बैंक आज 2 लाख 75 हजार से अधिक पुस्तकों का वितरण कर चुका है।
यह बुक बैंक सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सरायकेला, पलामू, लातेहार जैसे जिलों के विद्यार्थियों के लिए भी बड़ा सहयोगी साबित हुआ है। ऐसे जिलों के विद्यार्थी जो रांची में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई में बुक बैंक ने बड़ी भूमिका निभाई है।


















