युवक गया ससुराल, चोरों ने ताले चटका कर किया लाखों की नगदी जेवर साफ

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, ससुराल में मेहमानदारी करने गए युवक के घर में अज्ञात चोर ताले तोड़कर घर में रखी आलमारी से हजारों के कीमती सोने चांदी के जेवरात तथा सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
रंजीत पुत्र श्रीराम गिरीताल दुर्गा कॉलोनी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 27 दिसंबर को वह अपनी ससुराल ग्राम फिरोजपुर में अपनी पत्नी के साथ गया था रात्रि में ससुराल में मेहमान दारी करने गया हुआ था कि इस दौरान रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़े कर घर में रखी 90 हजार की नकदी समेत जेवरात, तीन एलसीडी व कपड़े आदि चोरी कर फरार हो गए। उसने बताया कि उसको चोरी की घटना की सूचना सुबह उसकी भतीजी ने उसे फोन पर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।


















