चर्चित कानूनगो पर लगा 20 हज़ार की रिश्वत लेने का आरोप,थाने में सौंपी तहरीर !!

क्षेत्रीय कानूनगो पर लगा 20 हज़ार की रिश्वत लेने का आरोप,सौंपी तहरीर
स्योहारा। सूबे के मुखिया सीएम योगी जी जितना चाह रहे हैं की सरकारी मशीनरी में पारदर्शिता और ईमानदारी आए तो उंतना ही सरकारी कर्मचारी बिना रिश्वत और घूंस के बाज नहीं आ रहे हैं अब ऐसा ही एक आरोप लगा है धर्मपाल नामक क्षेत्रीय कानूनगो पर जिस पर 20 हजार रु रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए खलील पुर निवासी नागेंद्र पुत्र महिपाल सिंह ने तहरीर सौंपते हुए बताया की
प्रार्थी की अराजी खसरा नं0 3181 मौजा कस्बा स्योहारा में है
जिस पर भूमाफियो राजपाल, नन्दराम पुत्रगण रुप सिंह, मुन्नी देवी पत्नि रुप सिंह निवासी ग्राम
खलीलपुर (बसन्तगढ़) कस्बा स्योहारा ने अवैध कब्जा कर रखा है। प्रार्थी की उक्त
जमीन पर न्यायालय उपजिलाधिकारी धामपुर के वद सं0 9227 / 2023 कम्प्यूट्रीकत वाद
सं० Y-202313160309227 धारा-24 मे दिनांक 30/10/2023 को उपजिलाधिकारी
के आदेश के अनुक्रम मे कस्बा स्योहारा के गाटा सं० 3181/0049 की दिनांक 15/12/2023
पुख्ता ठियेबन्दी उपरान्त वर्णित आदेश के अनुपालन में ग्राम प्रधान व ग्राम के सम्मानित लोगो
की मौजूदगी मे लेखपाल एवं कानूनगो ने पैमाइश कर निशानदेही की गयी एवं पुख्ता ठिये लगवा
दिये गये। धर्मपाल कानूनगो ने फोन कर नागेन्द्र कुमार व संजय को 19 दिसम्बर
को समय करीब 3:00 बजे सदाफल बुलाया, जहां पर पानी की टंकी के लिये जगह चिन्हित करने
के लिए पूरी सरकारी टीम व तहसीलदार मौजूद थे, वहां पर एक मिठाई का डिब्बा मेरी भूमि पर
कब्जा दिलाने के लिए और 20 हजार रुपये (आम के बाग मे) सरकारी फीस जमा करने के नाम
पर मुझसे रिश्वत ली,अब नागेंद्र ने रिश्वत खोर कानूनगो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
वही कानूनगो का कहना है की उस पर लगे आरोप निराधार हैं।


















