झारखण्ड

जोन्हा में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का हुआ आगाज, ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सिल्ली में शुरू होने वाले तीन दिवसीय गूंज महोत्सव से पूर्व क्षेत्रीय गूंज महोत्सव 2023 की शुरुआत

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : 18 दिसंबर से सिल्ली स्टेडियम, सिल्ली में शुरू होने वाले तीन दिवसीय गूंज महोत्सव से पूर्व क्षेत्रीय गूंज महोत्सव 2023 की शुरुआत आज जोन्हा के डहुआ मैदान से हुई। इस मौके पर सिल्ली विधायक सह गूंज के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्रीय महोत्सव का उद्देश्य लोगों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचाने के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देना और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है। गूंज के सफर में यह नया अध्याय इसके मकसद को और व्यापक बनायेगा।

इस दौरान कला संस्कृति के कार्यक्रमों के साथ साथ समाज कल्याण व गरीब उथान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। झारखंड की कला संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए इस महोत्सव में एक साथ एक हजार कलाकारों ने छऊ नृत्य की अद्भुत पेशकश दी। इसके अलावा कलाकारों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों ग्राम प्रधान, संयोजिका, रसोइया, विद्यार्थी, पहान, सहिया, जल सहिया, किसान, महिला समिति, क्षेत्रीय कवि, लेखक और गायक को सम्मानित कर उन्हें आगे भी बेहतर काम करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया। ग्राम सांस्कृतिक दलों के बीच वाद्य यंत्र का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। दिव्यांगजनों के लिए रेजिस्ट्रेशन के बाद प्रमाण पत्र दिए गए। उनके बीच निःशुल्क सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर का वितरण किया गए। साथ ही निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन और पौधों का भी वितरण हुआ।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button