असम/गुवाहाटी

भेल्ला के आरियान इस्लाम को आईएसएल ट्रेनिंग कैंप में शामिल किया गया है. बारपेटा जिले में खुशी की लहर.

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की सबसे मजबूत फुटबॉल टीमों में से एक नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के प्रशिक्षण शिविर के लिए आरियान इस्लाम को चुना गया है। बारपेटा जिले के भेल्ला बनबरिया गांव के जुबुल अली और सुईटी बेगम के बेटे आरियान इस्लाम को नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी अंडर -17 चयन शिविर में बारपेटा जिले से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। बचपन से ही फुटबॉल के प्रति आकर्षित रहे आरियान इस्लाम ने पहले ही बारपेटा जिला टीम के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और खेल प्रशंसकों और खेल जगत से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल स्टार रोनाल्डो अनुसरण करने वाले आरियान इस्लाम दो साल पहले भेल्ला के स्थानीय एनआर फुटबॉल कोचिंग सेंटर में शामिल हुए और अभी तक प्रशिक्षण ले रहे थे। आरियान इस्लाम ने हमें बताया कि वह असम और भारत के लिए खेलने और गौरव बढ़ाने की उम्मीद करता है। आरियान इस्लाम नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने जाने पर उसे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दि एनआर फुटबॉल कोचिंग सेंटर के मालिक नेकिबुर रहमान राकेश ने। नेकीबुर रहमान राकेश ने कहा कि एनआर फुटबॉल कोचिंग सेंटर आरियान इस्लाम के प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरियान इस्लाम नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर अपने कौशल को चमकाने में सक्षम होंगे. साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने के लिए नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी को धन्यवाद भी दिया है। आरियान इस्लाम के मार्गदर्शकों में से एक मकबूल अली ने भी खुशी व्यक्त की और उन्हें भविष्य में देश और कौम के लिए खेलने का आशीर्वाद दिया। उभरते खिलाड़ी आर्यन इस्लाम के पिता जुबुल इस्लाम ने अपने बेटे की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया लेकिन कहा कि असली उपलब्धि भविष्य में देश और राज्य का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने एनआर फुटबॉल कोचिंग सेंटर के मालिक नेकिबुर रहमान राकेश और मार्गदर्शकों में से एक मकबूल अली की कड़ी मेहनत की भी सराहना की। आरियान इस्लाम को उनके कौशल और प्रतिभा से नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया था। इधर ग्रेटर भेल्ला प्रेस क्लब ने भी आरियान इस्लाम को हार्दिक अभिनंदन और शुभकामनाएं दिया है.

बारपेटा से चाईजुर रहमान की रिपोर्ट

HALIMA BEGUM

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button