पुरानी पेंशन योजना के पुनः बहाली के लिए वाराणसी मंडल के 12 हज़ार रेल कर्मचारी प्रधानमंत्री मोदी को लिखेंगे पत्र: विकास केशरी

न्यू पेंशन स्कीम (NPS) के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ शुरू करेगा “हस्ताक्षर अभियान”: विकास केशरी
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ द्वारा पुरानी पेंशन योजना (OPS) के पुनः बहाली के लिए काशी से सांसद और भारत के यशश्वी, ओजस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के ध्यान आकर्षण हेतु “हस्ताक्षर अभियान” शुरू किया गया।
संगठन मंत्री श्री विकास केशरी ने बताया कि वाराणसी मंडल के लगभग 12 हज़ार रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतू प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखेंगे। यह “हस्ताक्षर अभियान” संघ द्वारा पूरे जोनल स्तर पर चलाया जा रहा हैं।
इस आभियान का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सरकार, सांसद , विधायक, मंत्री और मान्यता प्राप्त यूनियनों को चीर निंद्रा से जगाना हैं। उन्हें एहसास दिलाना हैं कि देश का एक भी सरकारी कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम के पक्ष में नहीं हैं।
उन्होंने वर्तमान सरकार से पुरानी पेंशन योजना शीघ्र पुनः बहाली की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देशहित में लिए गए कई सारे निर्णय सराहनीय हैं, परंतु जब बात कर्मचारियों के हित की हो तो सरकार पीछे क्यों हट जाती हैं?
सरकार कहती हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित हैं, तो फिर पुरानी पेंशन योजना लौटकर कर कर्मचारियों का भविष्य और बुढ़ापा सुरक्षित क्यों नहीं करते?
माननीय सांसद, विधायक और मंत्री महोदय संसद में बिल पास कराकर पुरानी पेंशन योजना का परित्याग कर एक मिशाल पेश करे या सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना शीघ्र पुनः बहाल करें।


















