करनाल-हरियाणा

चांद सराय व मंगल कॉलोनी में गलियों व नाला की होगी विशेष मरम्मत, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने किया शुभारंभ।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

चांद सराय व मंगल कॉलोनी में गलियों व नाला की होगी विशेष मरम्मत, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने किया शुभारंभ।

जेई को कार्य की निगरानी रखने तथा समय पर पूरा करवाने के दिए निर्देश।

करनाल 23 अक्तूबर, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने सोमवार को शहर के वार्ड नम्बर 6 के चांद सराय व मंगल कॉलोनी में दो विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र सिरसी, कनिष्ठï अभियंता दीपक तथा कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।
महापौर ने विकास कार्यों की जानकारी देते बताया कि चांद सराय में छोटी-छोटी करीब 17 गलियों की विशेष मरम्मत की जाएगी। जरूरत अनुसार कुछ जगहों पर नई इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाईलें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया इनके साथ लगती एक अन्य छोटी गली को भी पक्का करने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन्हीं गलियों में करीब 700 फुट लम्बी नालियों का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि बरसाती पानी की निकासी हो सके। इस कार्य पर अनुमानित साढे 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आगामी 3 माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चांद सराय व मंगल कॉलोनी की मेन सडक़ पर मौजूद नाले की विशेष मरम्मत भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नाला कुछ जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया था तथा कुछ जगह स्लैब भी नहीं थी। अब इसकी मरम्मत करके इसे सही आकार दिया जाएगा, ताकि बरसाती पानी की पर्याप्त निकासी हो सके। मेयर ने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने में भी 3 माह का समय लिया गया है। इस कार्य पर 17 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
मेयर ने मौके पर मौजूद जेई को निर्देश दिए कि वह कार्य पर अपनी निगरानी बनाकर रखें और इसे समय पर पूरा करवाएं, ताकि वार्ड वासियों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले-पहले अधिकतम कार्य करवाने का लक्ष्य रखें। निर्माण एजेंसी को भी उन्होंने निर्देश दिए कि गलियों की मरम्मत अच्छे से की जाए, किसी प्रकार की कमी रहनी चाहिए।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजेनद्र सिरसी ने विकास कार्य शुरू करने पर महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड वासियों की ओर से भी महापौर का स्वागत किया गया। इस मौके पर भूपेन्द्र भम्भोरिया, प्रमोद गोतम, राकेश लाला, ईश्वर तथा सुमन के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्ति एवं महिलाएं उपस्थित रही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button