ब्रेकिंग न्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश
महिला का कंकाल रुपी शव मिलने से फैली सनसनी एसपी ने मौके का मुआयना कर पीएम को भेजा

महिला का कंकाल रुपी शव मिलने से फैली सनसनी
एसपी ने मौके का मुआयना कर पीएम को भेजा



स्योहारा।- आज क्षेत्र के ग्राम पितुपुरा मण्डोयो में उस समय सनसनी मच गई जब एक खेत मे एक महिला का कंकाल रूपी शव दिखाई दिया ,सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में एसपी नीरज कुमार जादोन, सीओ के स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायज़ा लिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी नीरज जादोन ने बताया कि गत 20 सितंबर को स्थानीय एक युवति जो कि पशुओं का चारा लेने जंगल आयी थी वो उसी दिन से गायब हो गयी थी सम्भवतः ये शव उसी युवती का है मामले की आगे की जांच पीएम के बाद कि जाएगी।


















