असम/गुवाहाटी

कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए एग्री वैल्यू चेन फाइनेंसिंग कॉन्क्लेव का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी : जानकारी के आभाव को दूर करने और कृषि क्षेत्र में वित्तीय सेवाओं के प्रावधान को बढ़ावा देने के लिए असम रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और एग्रीकल्चरल सर्विस सोसायटी (एआरआईएएस) द्वारा चार “वैल्यू चेन फाइनेंसिंग कॉन्क्लेव” आयोजन निर्धारित किए गए हैं। यह पहल उचित वित्तीय उपकरणों को पेश करने के लिए असम कृषि व्यवसाय और असम सरकार की ग्रामीण परिवर्तन योजना (एपीएआरटी) के अंतर्गत की जा रही है।

कॉन्क्लेव चार क्षेत्रों यानी कि सिलचर (12 अक्टूबर), जोरहाट (16 अक्टूबर), मोरीगांव (31 अक्टूबर), और लखीमपुर (2 नवंबर) में होगा। इसमें असम के 12 जिलों के किसानों, एफआईजी (किसान हित समूह), एफपीसी (किसान उत्पादक कंपनियां), एसएचजी और व्यापारियों को लक्षित किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य किसानों, एफआईजी, एफपीसी और अन्य हितधारकों को लाभ पहुंचाने के लिए मूल्य-श्रृंखला वित्तपोषण (वैल्यू चेन फाइनेंसिंग) मॉडल को सुविधाजनक बनाना, बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों के बीच सहयोग और जानकारी साझा करना है। कॉन्क्लेव की मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) में नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट, डिजिटल फाइनेंशियल लिट्रेसी (साक्षरता), फाइनेंशियल इंक्लूज़न (समावेशन), केसीसी और कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग का भी प्रदर्शन किया जाएगा ताकि विभिन्न हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृषि-वित्तपोषण तक उनकी पहुंच में सुधार किया जा सके।

कॉन्क्लेव में विभिन्न सरकारी विभागों जैसे जिला प्रशासन, नाबार्ड, जिला कृषि कार्यालय, डीआईसीसी, मुख्य बैंक और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कॉन्क्लेव कृषि वित्तपोषण में हुए हाल के विकास पर प्रकाश डालेगा और कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल), सावधि ऋण (टर्म लोन), बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और डिजिटल फाइनेशियल लिटरेसी (साक्षरता) सहित विभिन्न वैल्यू चेन फाइनेंसिंग विकल्पों को बढ़ावा देगा।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button