प्रधानमंत्री ने देश को वैश्विक स्तर पर बनाया ताकतवर : पंवार

एस आर योगी
करनाल
प्रधानमंत्री ने देश को वैश्विक स्तर पर बनाया ताकतवर : पंवार
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने किया नीलोखेड़ी विधानसभा के विभिन्न गांवों में जन संवाद
मौके पर समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निवारण के निर्देश
करनाल, 9 अक्तूबर। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वैश्विक स्तर पर बहुत ताकतवर बनाया है। इस ताकत को बनाए रखने के लिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास बनाए रखना होगा।
यह बात राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गुल्लरपुर, कुचपुरा, बस्तली, फतेहगढ़ और तखाना खालसा गांव में आयोजित जन संवाद के दौरान उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब केंद्र की सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं और प्रदेश में भी नौकरियों के लिए पर्ची – खर्ची पर लगाम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि हम सबको समाज को बदलने के लिए अपने आचरण में भी बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की अच्छी खेल नीति के कारण ही आज दुनियाभर में हमारे खिलाडियों का डंका बज रहा है। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतें सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को उनके निवारण के लिए निर्देश दिए।
सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसानों की एक भी एकड़ जमीन प्रदेश सरकार की ओर से अधिग्रहित नहीं की गई है। इतना ही नहीं आज हमारे किसानों को गेंहू व जीरी के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए समान भावना से कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार पारदर्शिता से युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कर रही है।
सांसद कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज देश आर्थिक तौर पर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिली है, जिसके फलस्वरूप देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है और सुरक्षा की दृष्टि से भी देश में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। वर्तमान केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं।
सांसद पंवार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ देने के लिए आनलाईन प्रक्रिया अपनाई गई है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और तय समय में सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र योजना लागू होने के बाद किसी को बीपीएल कार्ड या बुढापा पेंशन के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती। अब लोगों के घर बैठे काम हो जाते हैं। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में पिछली सरकार के मुकाबले तीन गुणा से भी ज्यादा बीपीएल कार्ड बने हैं। हरियाणा सरकार ऐसे परिवारों को गरीब मानती है जिनकी महीने की आमदनी 15 हजार रुपये से कम है और ऐसे सभी परिवारों को अंत्योदय योजना के तहत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना और चिरायु योजना के तहत आज विभिन्न अस्पतालों में अपना ईलाज करवा रहे हैं।
इस अवसर पर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल सिंह गोंदर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार ने अच्छे समन्वय के साथ देश और प्रदेश में विकास की बहार शुरू कर रखी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रो में सामान दृष्टि से विकास कार्य किए हैं।
इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल सिंह गोंदर, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि अमरनाथ सौदा, भाजपा नेत्री मीना चौहान, भाजपा नेता हरपाल कलामपुरा, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, डीडीपीओ राजबीर सिंह, बीडीपीओ निसिंग मोनिका सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी व संबंधित गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
आर योगी