किसी अनहोनी के बाद होती है स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

किसी अनहोनी के बाद होती है स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही


झोलाछाप गांव गांव कर रहे डेंगू की दवाई
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
क्षेत्र के मोटा रोड , खजुरिया तथा मुड़ई में खुले दवाखानों पर बेख़ौफ़ हो रहा मरीजों का उपचार
बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर में स्वास्थ्य विभाग के रहमोकरम पर बेवर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर व अवैध नर्सिंग होम संचालक के साथ साथ अवैध पैथोलॉजी संचालक मरीजों की जेब ढीली करने में लगे हैं लेकिन विभाग के मातहतों को इसकी कोई जानकारी ही नहीं है।वहीं इन झोलाछापों तथा नर्सिंग होमों में जब कोई अनहोनी होती है तब प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग की नींद खुलती है।
बेवर समेत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में वर्तमान समय मे सैकड़ों की तादाद में झोलाछाप और अवैध नर्सिंग होम संचालक पैथोलॉजी संचालकों से सांठगांठ कर मरीजों की जेब काट रहे हैं।
बेवर क्षेत्र के मोटा रोड पर कृष्णा क्लीनिक,


















