देवता महाविद्यालय, मोरना,चांदपुर मे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशन पर फैमेक्स प्रोग्राम के अंतर्गत 8 वीं बटालियन एनडीआरएफ, गाज़ियाबाद के 17 सदस्यों द्वारा में अवस्थापन के रूप में आए टीम कमांडर राजीव विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय बिजनौर के निर्देशन पर आज दिनांक 03.10.2023 को देवता महाविद्यालय, मोरना, चांदपुर , आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ज़िला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के सहयोग से विद्यालय परिसर मे 10.00 बजे जनपद के विभिन्न प्रमुख आपदाओं से संबंधित औद्योगिक जोखिम इकाइयों व जनपद की प्रमुख आपदाओं आकाशीय विद्युत, सर्पदंश, बाढ़ और भूकंप आदि विभिन्न आपदाओं के प्रति विद्यालय के एनसीसी कैडेट आधिकारी एवं कर्मचारियों को आपदा संबंधी मॉक एक्सरसाइज व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूक किया गया। प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में किसी भी दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को सीपीआर देने प्रयोगात्मक विधि/ दो व्यक्तियों तथा हाथों के सहारे स्ट्रेचर बनाने और यदि किसी व्यक्ति के मुँह या गले में कुछ फँस जाये तो उसके निकालने के तरीक़े आदि को बताते हुए जागरूकता करने का कार्य किया गया। जनपद के आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा आयोजित फैमैक्स कार्यक्रम जनपद में दिनांक 09-10-2023 के मध्य विभिन्न विद्यालयो/ग्रामों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

















