करनाल-हरियाणा

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बाजारों का किया दौरा, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बाजारों का किया दौरा, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा।

बुधवार से दुकान के आगे रखा सामान होगा जब्त, कटेगा चालान, अतिक्रमण मुक्त होने तक चलेगा अभियान- अभिषेक मीणा, निगमायुक्त।
करनाल 3 अक्तूबर, शहर की व्यस्त सडकों व बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मंगलवार को नगर निगम की सफाई शाखा के प्रवर्तन दल ने बाजारों का दौरा किया। दुकान से बाहर सामान रख ब्रिकी करने वाले दुकानदारों को अंतिम अवसर देते छोड़ा और उनके सामान को अंदर करवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि बुधवार से दुकान के बाहर सामान रखा मिला, तो उसे नगर निगम अपने कब्जे में ले लेगा तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा, जिसके लिए दुकानदार स्वयं जिम्मेवार होंगे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि निगम की ओर से दुकानदारों को जानकारी देने के मकसद से शहर में पिछले सप्ताह मुनादी भी करवाई गई थी, जिसमें चालू सप्ताह से दुकानों के आगे रखा सामान जब्त करने व जुर्माना लगाने बारे कहा गया था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अंतिम चेतावनी देकर दुकानदारों को छोड़ा गया है, परंतु बुधवार से अतिक्रमण कर रही दुकानों का सामान अवश्य जब्त किया जाएगा। उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होेंने कहा कि नगर निगम की यह कार्रवाई शहर को अतिक्रमण मुक्त करने तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे दुकानदारों का चालान भी अवश्य किया जाएगा। जो दुकानदार चालान राशि जमा नहीं करवाएगा, उसके सम्पत्ति कर बिल में जुर्माना राशि जोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के अतिरिक्त रेहड़ी-फड़ी वालों को भी चेतावनी दी गई है कि वह सड़क से पीछे हटकर खड़े हों।
उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दल के द्वारा शहर की क्लब मार्किट, पुराना बस स्टैण्ड रोड, महर्षि वाल्मिकी चैक, कर्ण गेट बाजार, सराफा बाजार, नेहरू पैलेस मार्किट तथा कुंजपुरा रोड मार्किट का दौरा किया गया है।
निगमायुक्त ने बताया कि बाजारों में लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है और ग्राहकों की भीड़ भी बनी रहती है। ऐसे में दुकानदार अपनी हद से आगे सामान को न रखें, ताकि अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न ना हो सके। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील करते कहा कि वह शहर की ट्रफिक व्यवस्था व साफ-सफाई बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने वाहन चालकों से भी पुनः अपील करते कहा कि वे अपने वाहनों को ओल्ड सब्जी मण्ड़ी, ओल्ड एम.सी. बिल्डिंग, जरनैली कोठी क्षेत्र व राम लीला ग्राउण्ड में बनाई गई पार्किंग में ही अपने वाहन पार्क करें, सडकों पर वाहन खड़ा ना करें।
दौरे में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, संदीप कुमार व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह तथा उनकी टीम उपस्थित रही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button