यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र/छात्राओं को किया जागरुक।

यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र/छात्राओं को किया जागरुक।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज बुधवारी कला कन्नौज में प्रधानाचार्या रीना कनौजिया के सहयोग से यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को साइकिल चलाने के नियम बताए गए, वही सड़क पर किस तरह से पैदल चलना है और सड़क को किस तरह पार करना है। ग्रीन क्रॉस कोड का उदाहरण देते हुए बताया कि हमेशा याद रखना चाहिए सड़क को पार करते समय पहले रुको, देखो, सुनो और चलो। छात्राओं को बताया गया कि जब भी बाइक पर या स्कूटी पर बैठे हमेशा हेलमेट धारण करें।


















