शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है योग : शमशेर नैन

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है योग : शमशेर नैन
करनाल। पतंजलि योग समिति करनाल एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट करनाल के अध्यक्ष सोम अरोड़ा के दिशा निर्देश में चलाई जा रही दिव्य योग कक्षा सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट करनाल में मंगलवार को विभिन्न आसनों का अभ्याव करवाया गया। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ऐसा करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है। योग की प्राचीन प्रथा हजारों वर्षों से चली आ रही है और यह कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है जो आपको अधिक संतुलित, स्वस्थ और पूर्ण जीवन जीने में मदद कर सकते हैं। लचीलेपन और शक्ति में सुधार से लेकर तनाव और चिंता को कम करने तक, योग आपको शांति और शांति की भावना प्राप्त करने में मदद कर सकता है जो आज की तेजी से भागती दुनिया में मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि योग करने से व्यक्ति केवल शारीरिक या मानसिक रूप से मजबूत ही नहीं होता बल्कि इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इस अवसर पर अशोक नारंग, सविता नारंग, कमल चोपड़ा, पूर्ण चंद, अंजू अरोड़ा, दया, दविंद्र चौधरी, पूनम निझावन, नीरू गुप्ता, गुरदयाल सिंह, वंशिका, भारती, रिंपी खरबंदा, सुरेंद्र नारंग, जितेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी चोपड़ा, किरण बाला, रेनु गोयल, रामलाल गोयल, दीनानाथ भाटिया, ज्योति गुलाटी, आशा गाबा, कविता, मधु बाला, मंजू शर्मा, नेहा, संतोष कथूरिया व वंदना आदि मौजूद रहे।






