करनाल-हरियाणा

इग्नू ने 10 अक्टूबर तक बढ़ाई दाखिलों की अंतिम तिथि : डॉ. धर्म पाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

इग्नू ने 10 अक्टूबर तक बढ़ाई दाखिलों की अंतिम तिथि : डॉ. धर्म पाल

करनाल, 3 अक्तूबर। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जुलाई 2023 सत्र के लिए सर्टिफिकेट को छोढक़र बाकि सभी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण अभी चल रहे है। पंजीकरण के पात्र और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज ही अपना रजिस्ट्रेशन कर लें इग्नू में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक साइट द्बद्दठ्ठशह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ पर जाकर आवेदन पत्र जमा करना होगा। जुलाई 2023 सत्र के लिए पंजीकरण की समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त होने वाली थी जिसे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया गया है उन्होंने बताया की जो नए पंजीकरण के साथ साथ पुन: पंजीकरण के लिए भी 200 रु लेट फीस के साथ 10 अक्टूबर तक अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है
इग्नू में दाखिला लेने के लिए रजिस्टर करने के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण, प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र की प्रति, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना होगा. अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट के माध्यम से कर सकते हैं. एसएसटी विद्यार्थियों के लिए बीएजी,बीएससीजी और बीकॉमजी के लिए निशुल्क दाखिले की सुविधा उपलब्ध है निशुल्क दाखिले के लिए स्टूडेंट्स के माता पिता की इनकम ढ़ाई लाख रुपए सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्हें सिर्फ 300 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस और 500 रुपए डेवलपमेंट फीस देनी होगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button