करनाल-हरियाणा

राष्ट्रीय शिक्षक सुरक्षा पॉलिसी शिक्षकों के लिए बेहद खास प्रोडक्ट: डिविजनल मैनेजर समीर धवन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

राष्ट्रीय शिक्षक सुरक्षा पॉलिसी शिक्षकों के लिए बेहद खास प्रोडक्ट: डिविजनल मैनेजर समीर धवन

करनाल, 18 सितम्बर। नैशनल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड डिविजनल मैनेजर समीर धवन ने कहा कि शिक्षक का हमारे समाज को दिशा देने में महत्त्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक बच्चों में सदगुणों के संचार के साथ उन्हें जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। शिक्षकों के इसी योगदान के महत्व देते हुए नैशनल इंश्योरेंस कम्पनी ने शिक्षकों के लिए बेहद खास प्रोडक्ट राष्ट्रीय शिक्षक सुरक्षा नीति बाजार में उतारी है, जिसके तहत शिक्षकों के साथ निजि दुर्घटना होने के साथ-साथ 11 प्रकार की अन्य बीमारियों को कवर किया गया है। समीर धवन सोमवार को गुरूनानक पुरा स्थित सीएल इंट्रनैशनल स्कूल में कम्पनी द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे।
डिविजनल मैनेजर समीर धवन ने मौके पर उपस्थित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सुरक्षा नीति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस पॉलिसी में शिक्षकों के हितों को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है तथा थर्ड पार्टी लायबिलिटी भी सुनिश्चित की गई है। इस पॉलिसी को कम्पनी ने बेहद आकर्षक प्रीमियम पर लागू किया है। जिससे शिक्षकों को यह पॉलिसी लेने में सुविधा होगी। इन सभी हितों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शिक्षक को यह पॉलिसी लेने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर सीएल इंट्रनैशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दलीप सिंह मेहला ने डिविजनल मैनेजर समीर धवन तथा सहायक प्रबंधक गुरनाम सिंह का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया तथा महत्त्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद भी किया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से चैयरमैन डीएस जागलान, बबली जागलान सहित सभी स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button