मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

जाति वर्ग और वर्ण देखकर अपराधी चिन्हित कर रही है भाजपा सरकार– स्वामी प्रसाद मौर्य

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जाति वर्ग और वर्ण देखकर अपराधी चिन्हित कर रही है भाजपा सरकार– स्वामी प्रसाद मौर्य

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

बेवर / मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं बेरोजगारी चरम पर है युवाओं में हताशा है राष्ट्रीय कृत संस्थाएं विभागों और फैक्ट्रियों को जो कि लाभ में चल रही है उन्हें भी भाजपा सरकार अपने चहेतों के हाथों बेच कर धन एकत्रीकरण का अभियान चला रही है किसान परेशान है और भाजपा सरकार है कि किसानों को ₹6000 सालाना का झुनझुना पकड़ा कर उनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया है
उपरोक्त बातें समाज वादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नगर के मोटा रोड स्थित , आंगनवाड़ी एवं सहायिका वेलफेयर यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य के आवास पर एक पात्रवार वार्ता में कहीं उन्होंने कहा की एन आई डी ए गठबंधन के बनने से पूरी भाजपा सदमे में है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब हार का डर सताने लगा है इसलिए जनता की समस्याओं से दूर रखते हुए अनर्गल बातों पर जनता का ध्यान ट्रेन केंद्रित कर रहे हैं किसानों की आमदनी लाभप्रद करने का जो वादा किया था ठीक उसके विपरीत किसानों की उपज औंधे पर बेची जा रही है छुट्टा जानवर एक बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं
जनता की गाढ़ी कमाई को भाजपा सरकार बर्बाद करने पर उतारू है शिक्षा के नाम पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाकर युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है महिलाओं को सुरक्षा प्रदान नहीं कर पा रही है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है सरकार दमनकारी रवैया अपनाकर अपना अहंकार प्रदर्शित कर रही है आगामी चुनाव में जनता इसका पूरी ताकत से जवाब देने जा रही है भाजपा ने सर्वे कराकर जनता के मूड को भाप लिया है और भय के वातावरण में मनचाहे निर्णय ले रही है

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मणिपुर को लेकर क्या कुछ कहा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मणिपुर की घटना शर्मसार कर देने वाली घटना है और कि प्रधानमंत्री देश के तमाम देशों में घूम रहे हैं लेकिन 90 दिन बीतने के बाद भी प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने की फुर्सत नहीं है हकीकत यह है कि अब यह मणिपुर में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं देश बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है वार्ता के समय पूर्व विधायक आलोक शाक्य विधायक सदर राजकुमार यादव सरिता शाक्य शायद भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button