मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सिलेंडर में आग लगने से दो सगे भाई झुलसे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सिलेंडर में आग लगने से दो सगे भाई झुलसे

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

बेवर/ मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से दो सगे भाई आग बुझाने के दौरान झुलस गए। आनन – फानन में एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर भर्ती कराया गया। मामले के अनुसार सरिता राजपूत पत्नी मनीष राजपूत निवासी अरम सराय अपने घर पर खाना बना रही थी इसी दौरान किसी तरह घरेलू एलपीजी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। घर में ही मौजूद पति मनीष राजपूत पुत्र प्रेमचंद व देवर राहुल राजपूत ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान मनीष राजपूत 32 वर्ष, राहुल राजपूत 26 वर्ष झुलस गए। दोनों को सीएचसी बेवर लाया गया। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने सिलेंडर की आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button