उत्तराखंडखबरों की खबर

भारत और नेपाल के बीच मानव तस्करी मुद्दों पर अन्तर्राष्ट्रीय साहसी पुरस्कार समारोह-2023 में पौड़ी पुलिस द्वारा किया गया प्रतिभाग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” के अन्तर्गत पौड़ी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों को मिला सम्मान

जनपद की एण्टी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात ASI श्री कृपाल सिंह को किया गया सम्मानित

दिनांक 24 जुलाई 23 को नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के समन्वय से KIN इंडिया द्वारा आयोजित यंग वीमेन क्रिस्चियन एसोसिएशन (YWCA) कांसटेटिया हॉल, अशोक रोड़, नई दिल्ली में भारत और नेपाल के बीच मानव तस्करी मुद्दों पर चर्चा एवं अंतर्राष्ट्रीय साहसी पुरस्कार समारोह-2023 का आयोजन किया गया।

जिसके क्रम में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा प्रदेश में गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” के क्रम में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा भी प्रतिभाग कर नेपाली संस्था KIN इण्डिया के द्वारा किए गए मानव तस्करी एवं अन्य कारणों से नेपाल से गुमशुदा बालक और बालिकाओं को जनपद पौड़ी पुलिस और KIN इंडिया के साझा सहयोग से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” के दौरान सकुशल नेपाल भिजवाया गया था। इस कार्य के लिए नेपाल के राजदूत द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय साहसी पुरुस्कार वर्ष-2023 से जनपद पौड़ी के अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह को सम्मानित किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button