पौड़ी-उत्तराखंडउत्तराखंडखबरों की खबर

फरार चल रहे हैं वारण्टियोंको पहुंचाया जा रहा है सलाखों के पीछे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में वारण्टियों के खिलाफ पौड़ी पुलिस की लगातार कार्यवाही

शराब तस्करी मामले में विगत 6 वर्षों से फरार चल रहे एक वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

साथ ही एक अन्य मामले में 2 वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी को भी किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत-प्रतिशत तामील कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद की कोटद्वार पुलिस द्वारा आज माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार, गढ़वाल में जारी वाद संख्याः- 688/17, धारा 60 EX ACT से सम्बन्धित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ देबू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

  साथ ही आज जनपद के थाना सतपुली पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट लैन्सडाउन में जारी वाद संख्याः-106/21, धारा-138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी पूरण मल्ल पुत्र रामलाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी

अभियुक्तों के नाम व पता

  1. देवेन्द्र कुमार उर्फ देबू (उम्र 30 वर्ष) पुत्र टेकचन्द्र, निवासी- गिवई स्त्रोत, थाना कोटद्वार,जनपद- पौड़ी गढ़वाल।
  2. पूरण मल्ल पुत्र रामलाल, निवासी- निकट पोस्ट ऑफिस सतपुली सैन, थाना सतपुली, जनपद- पौड़ी गढ़वाल। पुलिस टीम
  3. उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट कोतवाली कोटद्वार।
  4. अपर उप निरीक्षक गजपाल राम- थाना सतपुली
  5. मुख्य आरक्षी 95 कैलाश चंद- थाना सतपुली
  6. मुख्य आरक्षी 196 इकबाल मलिक- थाना सतपुली
  7. मुख्य आरक्षी टीकम सिंह चौहान- कोतवाली कोटद्वार
100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button