फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

उप जिलाधिकारी सदर ने यमुना नदी से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

उप जिलाधिकारी सदर ने यमुना नदी से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

फिरोजाबाद
उप जिलाधिकारी सदर विकल्प ने यमुना नदी से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। यमुना जी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उप जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम भैंसा वाट ठार , माली पट्टी , सोफीपुर , टीले वाले हनुमान जी, पसीने वाले हनुमान जी कोंडरा , फरोल नगरिया, पुरानी नगरिया आदि का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने जनता के बीच में पहुंचकर बाढ़ संबंधी समस्याओं को सुना तथा ग्राम प्रधान कोटेदार लेखपाल ग्राम सचिव आदि को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। तहसील सदर में उक्त स्थानों पर पानी का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने का खतरा है ।अभी तक उक्त सभी स्थलों पर जनजीवन लगभग ठीक है ।उप जिलाधिकारी ने पुरानी नगरिया मजरे में छोटेलाल पुत्र दौजी राम के घर के तरफ चारों तरफ पानी भर जाने के कारण वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया ।उप जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार सदर डॉ0 संतराज सिंह बघेल नायब तहसीलदार रवि सोनकर प्रभारी बीडीओ फिरोजाबाद वीरेंद्र सिंह आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार क्षेत्राधिकारी सदर हीरालाल कनौजिया थानेदार बसई मोहम्मदपुर विपिन कुमार लेखपाल धर्मेंद्र कुमार प्रमोद कुमार महेश बाबू दिनेश राठौर अजय वर्मा आदि सभी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी लेखपाल को रात्रि विश्राम अपने क्षेत्र में जनता के बीच रहने के निर्देश दिए हैं l

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button