प्रधान मंत्री आवास योजना सूची में नाम होने के बाद भी नही मिल सका आवास।

पति के देहांत के बाद महिला बेबस
प्रधान मंत्री आवास योजना सूची में नाम होने के बाद भी नही मिल सका आवास।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज/छिबरामऊ। जनपद मे लगातार बारिश ने गरीब मजदूर लोगों के आशियाने बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं, बताना है सूरजा देवी W/O स्वर्गीय नवरतन सिंह ग्राम पंचायत रोरी के मजरा काजीहार की निवासी है। लगातार मुसला बारिश ने पंचायत में कई कच्चे मकान धराशाई हो गए जिससे काजीहार में रहने वाली सूरजा देवी का मकान भी धराशाही हो गया है।कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी के ग्राम काजीहार निवासी सूरजा देवी के पति नवरतन सिंह किसी दुर्घटना मे उनका देहांत हो गया था। सूरजा देवी पर चार बच्चों का भार आ गया सूरजा देवी मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे अपने परिवार का भरण पोषण कर पाती हैं। और उन्होंने बताया की किसी दिन काम नहीं मिलता तो भूखे ही बच्चों को सोना पड़ता है और उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की कई बार हमारे यहाँ अधिकारी जांच के बहाने खाना पूर्ति कर ले जाते हैं। हमारा प्रधान मंत्री आवास योजना में नाम तो दर्ज हो गया लेकिन हमें लगता है हमारे पास पैसे न होने के कारण हमारा आवास नहीं बन पा रहा। और उन्होंने कहा उनका एक मिट्टी का बना कच्चा घर था जो धरा शाही हो गया जैसे तैसे फूस का छप्पर रख कर गुजारा कर रही है और उन्होंने बताय की जब तेज बारिस होती है तो छप्पर से पानी टपकता है।


















