वार्ड नंबर 29 पान सहाय का नगला की जनता परेशान

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
वार्ड नंबर 29 पान सहाय का नगला की जनता परेशान
फिरोजाबाद
नगर फिरोजाबाद की बात करें तो फिरोजाबाद नगर के वार्ड नंबर 29 में विकास कार्य को लेकर कोई भी कार्य अभी तक नहीं हुआ है वार्ड नंबर 29 में ना तो गली की हालत अच्छी है ना ही वार्ड में लाइट व्यवस्था की आपको बता दें कि वार्ड नंबर 29 के स्थानीय जनता का कहना है कि वार्ड नंबर 29 में लाइट लगाने के लिए ना ही खंबे लगे है और ना ही कोई पानी की निकासी है इस वजह से बरसात के मौसम में वहां आने-जाने के रास्ते बन्द हो जाते हैं इस समस्या को लेकर नगर निगम में आए वार्ड नंबर 29 की जनता उन्हें ज्ञापन सौंपा और यह भी बताया कि 2 साल से चक्कर लगा रहे हैं अभी तक कोई सुनवाई नहीं जहां एक तरफ नगर निगम स्मार्ट सिटी बनाने का बात कहती है वहीं दूसरी तरफ ऐसी समस्याएं देखने को मिलती है जहां ना ही सड़क है ना कोई पानी की व्यवस्था और ना ही नालियां बनी हुई है जिससे बरसात के मौसम में भरा हुआ पानी की निकासी हो सके


















