टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की नहीं हो रही सुनवाई: – अजय राज दीक्षित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की नहीं हो रही सुनवाई: – अजय राज दीक्षित

टूंडला/फिरोजाबाद
स्वात्तय शासन कर्मचारी महा संघ उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिषद टूंडला की बैठक पालिका कार्यालय में संरक्षक व सभासद अजय राज दीक्षित की अध्यक्षता में आहुति की गई जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही एक ज्ञापन टूंडला चेयरमैन को शुक्रवार दिनांक 7 जुलाई को मांगो को पूरा करने के लिए दिया जाएगा संरक्षक व सभासद अजय राज दीक्षित ने कहा कि नगर पालिका परिषद टूंडला के पिछले पांच साल के कार्यकाल में न तो कोई विकास कार्य कराया गया है और न ही ट्यूबैल ऑपरेटर का 10 महीने 15 दिन का वेतन दिया गया है इसके अलावा मिस्त्री हेल्पर ड्राइवर कम्प्यूटर ऑपरेटर का 11महीने 19 दिन का बकाया वेतन कर्मचारियों को अभी तक नहीं देते हुए कर्मचारियों का शोषण किया था लेकिन नगर पालिका के कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा एम एस सी 5 की आठ रसीद बुक जिससे ग्रह कर व जल मूल्य की वसूली कर विभाग के साथ बहुत बड़ा गोलमाल करते हुए भ्रष्टाचार किया है जिसकी शिकायत करने के बाद भी आज तक अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर आक्रोश व्यक्त कर अन्दोलन की चेतावनी दी है अजय राज दीक्षित ने बताया कि
मांगों की कार्यवाही को लेकर अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी को इस संबंध में 14 जून 2023 को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा टूंडला के द्वारा ज्ञापन दिया था जबकि अधिशासी अधिकारी द्वारा जल्द ही कर्मचारीयो की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया था परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई बैठक में मुख्य रूप से शशांक पचौरी अब्दुल अजीज अनुराग मेवाती मनोज कुमार अंकुर शर्मा दिनेश कश्यप सतीश कुमार उदयभान सिंह राहुल चक ईदर खा जगदीश कुमार विक्रम कुमार ज्वाला प्रसाद पंकज कुमार दीपक राना मुकेश चक काशीनाथ शर्मा कपिल मेवाती अर्जुन सिंह पवन कुमार जैन तन्मय गुप्ता दशरथ सिंह रमाकांत संदीप कुमार प्रदीप यादव मार्टिन रावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे |

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button