सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें आई ,मौके पर 7 शिकायतो का निस्तारण किया गया

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें आई ,मौके पर 7 शिकायतो का निस्तारण किया गया
फिरोजाबाद/टूंडला
उपजिलाधिकार सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में दिन शनिवार को तहसील टूण्डला में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमे सभी तहसील अधिकारियों ने उपस्थित रहकर जनता की समस्याओ को सुना सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से तत्काल मौके पर ही 7 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है बाकी जितनी शिकायतें आई हैं उन शिकायतों के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया संबंधित विभाग शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता से निस्तारण करेंगे। एस डी एम टूंडला ने शिकायत संबंधित विभाग को निर्देश दिए है कि शिकायतकर्ता को एक ही प्रकरण के लिए शिकायत करने के लिए दोबारा ना आना पड़े इसलिए शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान संपूर्ण तरीके से होना चाहिए उन्होंने कहा कि थाना से सम्बंधित प्रकरण को थानाध्यक्ष एवं तहसीलदार स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराये एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग,राजस्व विभाग, पुलिस विभाग संबंधित शिकायतें आई
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार,तहसीलदार सुरेंद्र सिंह,नायब तहसीलदार हेमंत सिंह,अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी व तहसील व अन्य विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे


















