बरातियों की हरकत देख दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार!

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी
बरातियों की हरकत देख दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार
फिरोजाबाद
जसराना थाना क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों की शादी एक साथ तय कर दी। सोमवार को एक बरात थाना जसराना क्षेत्र के नगला इमलिया से तो दूसरी बरात सायपुर से आई। जयमाला का कार्यक्रम हो चुका था। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर सायपुर से आई बरात एवं घरातियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। आपकों बता दें एलआर बाईपास मार्ग पर एक मैरिज होम में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच हुए विवाद में जमकर लात घूंसे चले। दो लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन बरात बिना दुल्हन के लौट गये
शादी समारोह में मारपीट एवं हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाना लेकर आई। वहीं विवाद शांत होने के बाद सायपुर के जिस युवक से युवती की शादी होनी थी, उस दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने के बाद मान मनौव्वल का दौर चला। दुल्हन के राजी नहीं होने पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई।
पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई। पिता का कहना है कि अब बेटी के लिए दूसरा वर खोजकर शादी कराएंगे। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा शादी समारोह में विवाद एवं हंगामा हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सायपुर से आई बरात बिना दुल्हन लिए वापस चली गई है।


















