टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली और अपनी मांगों को लेकर एन0 सी0 आर0 एम0 यू0 कर्मचारी लखनऊ के लिए हुए रवाना!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी

पुरानी पेंशन बहाली और अपनी मांगों को लेकर एन0 सी0 आर0 एम0 यू0 कर्मचारी लखनऊ के लिए निकल पड़े

टूंडला
एन.जे.सी. ए के आह्वान पर ए.आई.आर.एफ और एन.सी.आर. .एम .यू.तथा राज्य कर्माचरी संगठन के द्वारा दिनांक 27 जून को टुंडला से एन.सी.आर.एम.यू की सभी शाखाओं के साथ अधिक से अधिक संख्या में काफी कर्मचारी एवम पदाधिकारियों ने लखनऊ जाने के लिए टुंडला से प्रस्थान किया टूंडला स्टेशन से जयकिशन अजवानी व सरदार सिंह लोको व मैकेनिकल शाखा मंत्री के साथ सभी शाखाओ के मंत्रियो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एंव शांति पूर्वक विधान सभा का घिराव कर आंदोलन किया साथ ही साथ कर्मचारियो को आश्वशन दिया कि जल्द ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा |
मैकेनिकल शाखा मंत्री जय किशन अजवानी ने इस संदर्भ मे आगे कहा कि , “एनपीएस को समाप्त करने के लिए ऐसे आंदोलन भविष्य मे जारी रहेगे और कर्मचारियो के संघर्ष का परिणाम शीघ्र ही मिलेगा और सभी सरकारी कर्मचारी पुरानी पैंशंन जल्द पा सकेंगे|”
शाखा मंत्री सरदार सिंह ने उत्साह बढ़ाते हुये बोला कि, ” नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तो कर्मचारी अपने हक़ के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और अगर सरकार ने हमारी मांग नही मानी तो रेल का चक्का जाम भी कर सकते है |”
इस आंदोलन मे यूनियन के पदाधिकारियो के साथ –साथ लाखो रेलवे कर्मचारियो का पूर्ण सहयोग रहा इस रैली का नेतृत्व बलराम मंडल अध्यक्ष बलराम ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरू कीलखनऊ जाने के लिए NCRMU की शाखा टुंडला से निम्न कर्मचारी व पदाधकारी उपस्थित रहे शाखा मंत्री सरदार सिंह .जयकिशन अजवानी.प्रवीण यादव.कैलाश चंद्र .सतेंद्र यादव.सुनील कुमार.अरविंद मीना .संजीव यादव.मुकेश कुमार.वाशी अहमद.आशीष कुमार.जितेंद्र कनोजिया .नरेंद्र कुमार.मोहित कुमार.विक्की शाह.विजय यादव.मयंक सिंह. नीलेश निगम .पवन यादव.संतोष सुमन.वाजिद अली.अजब सिंह.महेश तोमर.देवेश गोतम .अखिलेश किराड़.निगम शर्मा.सौरभ कुमार.कुंदन कुमार.विवेक यादव.अभय पासवान.दीपक कुमार.राहुल.मनोहर.अजब सिंह.प्रवीण कुमार.ओमवीर.समीर खान.मनोज कुमार, विपिन पाल, आदि उपस्थित रहे

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button