फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

डीएम एसएसपी ने बकरीद की नमाज अदा करने की तैयारियों को लेकर ईदगाह व गांधी पार्क मैदान का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

डीएम एसएसपी ने बकरीद की नमाज अदा करने की तैयारियों को लेकर ईदगाह व गांधी पार्क मैदान का किया निरीक्षण

मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

फिरोजाबाद
जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा आगामी 29 जून को ईद उल अजहा की सभी तैयारियों व नमाज की अदायगी की व्यवस्था को लेकर आज मंगलवार को एस पी सिटी कार्यालय पर मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी धर्मगुरूओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह ईद उल अजहा का त्यौहार ईश्वर की ईबादत करने एवं भाईचारें को बढानें के लिए होता है। उन्होने सभी उपस्थित धर्मगुरूओें को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी आपसी भाई चारे से त्यौहारों को मिल जुल कर मनाते रहे है, आगे भी उसी तरह से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखेंगें। उन्होने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किये बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार मनायें। उन्होने सभी से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार की सूचना यदि उन्हे प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण कराया जा सके।
उन्होने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाये और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न किया जाये। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खास तौर से त्यौहारों के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें, कुर्बानी वालों दिनांे में विद्युत कटौती नहीं की जाए। उन्होने सभी जनपद वासियों को ईद उल अजहा की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग मिल जुल कर इस त्यौहार को मनायें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, प्रतिबंधित जगहों पर कुर्बानी न करें। उन्होने यह भी कहा कि प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और शांति भंग हो जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े और सफाई का खास ख्याल रखें। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कुर्बानी के बाद के अपशिष्ठ के लिए डस्टबिन रखवाई जाए और कूडे की गाडियों से डककर अपशिष्ठों को ढ़ककर ही उठवाया जाए। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यदि शहर में नवाजियो के आवागमन के मार्ग में सड़के टूटी या गढढेयुक्त है तो उन्हे कल शाम तक गढढा मुक्त करा लिया जाए।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नगर आयुक्त एवं सभी मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ शहर स्थित ईदगाह, इस्लामिया ग्राउण्ड, गांधी पार्क चैराहा का निरीक्षण कर नमाज अदा की सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने नगर निगम के अधिकारियोें व कर्मचारियों को निर्देंश दिए कि यह सुनिश्चित करे कि नमाज के दौरान कोई आवारा पशु आने न पाए इसके लिए सुबह से ही और नमाज अदा होने के बाद तक पूरी तरह मुश्तैद रहा जाए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button