जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का हुआ आयोजन

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
फिरोजाबाद
जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विकास नायक, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि वर्षाकाल 2023 में जनपद फिरोजाबाद में वन विभाग को 1801300 एवं अन्य विभागों को 2400000 पौधरोपण के लक्ष्य आवंटित हैं। बैठक में वृक्षारोपण लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा तथा वृक्षारोपण हेतु विभागों द्वारा कराये गये गडढा खुदान कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा वृक्षारोपण से सम्बन्धित सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग को आवंटित लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
प्रभागीय निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि राजस्व विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद की जसराना तहसील में भूमि का सीमांकन/नपत कराकर लगभग 137 हेक्टेयर वन भूमि को वन विभाग के कब्जे में लिया गया तथा उक्त भूमि पर वर्षाकाल 2023 में वृक्षारोपण कार्य कराये जाने हेतु गडढा खुदान कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा माह जुलाई 2023 में शासन द्वारा निर्धारित तिथि को वृक्षारोपण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में विकास नायक, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष जनपद की प्रत्येक ग्राम सभा में एक-एक ग्राम वन तथा जनपद स्तर पर एक नन्दन वन तथा आयुष वन की स्थापना की जाये जिनमें फलदार, औषधीय एवं छायादार वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण किया जाये। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में भूमि की उपलब्धता के आधार पर ग्राम वन, आयुष वन एवं नन्दन वन की स्थापना किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को स्थल चयन कर सूचना प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। वन विभाग द्वारा अधिक से अधिक फलदार पौधों के रोपण हेतु अपेक्षा की गई। साथ ही जनपद में बन्दरों की समस्यायों को दृष्टिगत रखते हुए अन्य विभागों को ग्राम सभाओं में रोपित किये जाने वाले पौधों में विशेष रूप से फलदार पौधों का रोपण कराये जाने के निर्देश दिये गये ताकि भविष्य में बन्दरों की समस्या का निराकरण हो सके।
जनपद के अन्तर्गत समस्त नदी/नालों के मैपिंग का कार्य कराये जाने हेतु जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं समस्त नगर पंचायत/नगर पालिकाओं को निर्देशित किया गया साथ क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिरोजाबाद को उक्त नालों की मैंपिग कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराये जाने में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, फिरोजाबाद द्वारा वृक्षारोपण को बढावा दिये जाने हेतु जनपद वासियों से 01 से 07 जुलाई 2023 तक कराये जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम में बढ-चढकर सहभागिता करने हेतु अपील की गई।


















