विभिन्न क्षमता के स्थापित मीटर्ड निजी ऑन ग्रिड पम्प के सोलराइजेशन के लिए सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना एवं संयंत्र में नेटमीटरिंग की की जायेगी व्यवस्था- मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

बिजनोर-विभिन्न क्षमता के स्थापित मीटर्ड निजी ऑन ग्रिड पम्प के सोलराइजेशन के लिए सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना एवं संयंत्र में नेटमीटरिंग की की जायेगी व्यवस्था- मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷


BIJNOR- 27 JUNE, 2023
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत एम0एन0आर0ई0 भारत-सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) कम्पोनेन्ट-सी योजना के क्रियान्वयन हेतु पीएम कुसुम घटक सी-1 योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में प्रदेश में विभिन्न क्षमता के स्थापित 1000 अदद मीटर्ड निजी ऑन ग्रिड पम्प (किसानों के सामान्य बिजली से संचालित निजी नलकूपों) का सोलराइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एम0एन0आर0ई0 भारत-सरकार की गाइडलाइन के क्रम में सोलर पीवी की क्षमता स्थापित पम्प की क्षमता से दो गुनी तक रखे जाने का प्राविधान है तथा सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना पर अनुमानतः लागत रू0ः 65,000/-प्रति किलोवाट आनी सम्भावित है। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित निजी ऑन ग्रिड पम्प के सोलराइजेशन के लिए संबंधित डिस्कॉम द्वारा मीटर स्थापित कराया जायेगा। विभिन्न क्षमता के स्थापित मीटर्ड निजी ऑनग्रिड पम्प के सोलराइजेशन के लिए सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना एवं संयंत्र में नेटमीटरिंग की व्यवस्था की जायेगी।
श्री बोरा ने यह भी बताया कि उक्त योजनान्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा सकल लागत का 30 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, वनटांगिया एवं मुसहर जाति के कृषकों को उपरोक्त के अतिरिक्त सकल लागत का 70 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया गया है। इस प्रकार इस श्रेणी के कृषकों को निःशुल्क सोलराइजेशन अनुमन्य किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणी के कृषकों को 60 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया गया है। इस प्रकार अन्य श्रेणी के कृषकों को 90 प्रतिशत अनुदान के साथ सोलराइजेशन अनुमन्य किया गया है, मात्र 10 प्रतिशत का भुगतान अन्य श्रेणी के कृषकों को करना होगा। उपरोक्त योजनान्तर्गत मीटर्ड निजी ऑनग्रिड पम्प के सोलराइजेशन के लिए इच्छुक लाभार्थी कृषक द्वारा सहमति के साथ निर्धारित प्रारूप पर आवेदन किया जायेगा।
उक्त योजना की जानकारी/आवेदन के लिए वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, मोबाइल नम्बर 9415609072 पर सम्पर्क कर प्राप्त की सकती है अथवा कार्यालय वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, कक्ष संख्या 313-314 द्वितीय तल विकास भवन, बिजनौर में किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है


















