बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग/ का पूर्ण मानक के अनुसार करें संचालन-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनोर- जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग/मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का पूर्ण मानक के अनुसार करें संचालन तथा निःशुल्क प्रशिक्षण/आनलाइन प्रशिक्षण व अध्यापन कार्य के लिये आर्डिनेटर सहित योग्य अनुभवी एवं प्रोफेशन व्याख्याताओं की सेवाएं अतिथि व्याख्याता के रूप में प्राप्त कर युवाओं को लाभ उपलब्ध कराएं संबंधित अधिकारी-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷

BIJNOR- 27 JUNE, 2023

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के प्रतिभाशाली, उत्साही युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग/मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन पूर्ण मानक के अनुसार करें तथा निःशुल्क साक्षात प्रशिक्षण/आनलाइन प्रशिक्षण, सलाह के लिये संचालन, व्यवस्था व अध्यापन कार्य के लिये कोर्स को आर्डिनेटर सहित योग्य अनुभवी एवं प्रोफेशन व्याख्याताओं की सेवायें अतिथि व्याख्याता के रूप में प्राप्त कर प्रतिभाशाली युवाओं को लाभ उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बढ़ती छात्र/छात्राओं के दृष्टि रोडवेज के सामने खाली पड़े डाक्टर अम्बेडकर छात्रावास का अस्थायी प्रशिक्षण केन्द्र में रूप में उपयोग करें।
जिलाधिकारी श्री आज पूर्वाहन 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में मा0 मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रभावी संचालन संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रतिभावान, उत्साही युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग/मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निकट शक्ति चौक स्थित दुष्यंत कुमार पुस्तकालय में केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्र एवं छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा मार्ग दर्शन प्रदान करने के लिये जिले स्तर पर तैनात विभिन्न परीक्षा आयोग से प्रतियोगी परीक्षा पास करके आये अधिकारियों की सूची मंगवाकर उनके द्वारा मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं तथा विभिन्न विषय विशेषज्ञों की सहायता भी प्राप्त कर उन्हें प्रशिक्षित करें ताकि उसके सुपरिणाम सामने आ सकें।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य तथा संबंधित अधिकारी अपने स्तर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र/छात्राओ के मध्य प्रचार प्रसार कराये जिससे कि शासन की इस उच्च प्राथमिकता वाली योजना से जिले के युवा लाभान्वित होकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में जाकर अपना अनुभव साझा करें, इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिकारियों का रोस्टर बनाने के साथ ही कोचिंग में एक क्लास अनुभव शेयर करने की व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र/छात्राओ को अध्ययन के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संम्बंधी पुस्तकें नियमानुसार क्रय कराकर प्रशिक्षण केन्द्रों को उपलब्ध कराएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये पुस्तकालय में छात्र/छात्राओं को अध्ययन करने की मूलभूत सुविधाएं भी करा दी जाए ताकि सुगमता से ऑनलाइन एवं पुस्तक अध्ययन आदि हो सके।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग से अधिकाधिक छात्र/छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कराकर JEE, NEET, NDA, CDS, CLAT, IAS, IPS, PCS, TGT, PGT आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का संचालन प्रभावी ढंग से किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही NDA । एवं CDS कोचिंग के लिये सेना के अधिकारियों से सम्पर्क कर शिक्षण कार्य में सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि NEET एवं JEE कक्षाओं के लिए जिले में स्थापित प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र IIT, NIIT, NEET परीक्षा पास कर चुके हो तथा संस्थानों के शिक्षक जो इस क्षेत्र में विशेष योग्यता रखते हो का विशेष सहयोग लिया जाए। उन्होंने बताया कि अभ्युदय योजना का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन तथा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसके तहत संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग,अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अन्य भर्ती बोर्ड, संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सेवाओं की परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button