युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर छोड़ा मरणासन्न स्थिति में वीडियो वायरल ।

जनपद- मैनपुरी
रिपोर्टर- अमन कुमार
स्लग- युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर छोड़ा मरणासन्न स्थिति में वीडियो वायरल ।
एंकर- मैनपुरी जनपद के थाना बेवर क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की ।
आपको बता दें थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम मानपुर हरी निवासी रज्जाक अली और रक्षपाल शाक्य निवासी ग्राम भूड पटिया के बीच खेत की नाप तोल को लेकर कुछ कहासुनी हुई हो गई । जिसके बाद देर रात्रि मानपुर हरी निवासी रज्जाक अली ने मीट के कटान के दौरान प्रयोग किए जाने वाले गडसे से रक्षपाल सिंह शाक्य के ऊपर प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की । और घायल को मरणासन्न स्थिति में खेत पर ही छोड़ दिया जिसके बाद घायल के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत घटना की सूचना थाना पुलिस को दी ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रक्षपाल को सीएससी बेवर भेजा । जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । और पुलिस ने घायल के परिवार की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी । लेकिन अभी तक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है । पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने क्या कुछ बताया जरा सुनिए ।
वाइट- राजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी


















