ईद का त्यौहार आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं अपने पड़ोसी गरीब लोगों का रखें ख्याल : मौलाना अनवारुल हक

बिजनौर|| दरअसल विश्व मानव अधिकार परिषद की ओर से ईद के मुबारक मौके पर मौलाना अनवारुल हक के नेतृत्व में ईद किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विश्व मानव अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अनवारुल हक ने कहा की ईद आ रही है हम सभी लोगो का हक बनता है की हमारे पड़ोस मे रहने वाले गरीब , मजबूर बेसहारा लोगो की मदद करे उनको अपनी खुशी मे शामिल करे उन्होंने बताया की यदि हमारे पड़ोस मोहल्ले या बस्ती मे कोई ऐसा घर हो या परिवार हे जिनकी ईद की व्यवस्था ना हो पा रही हो तो सबसे पहला हक पड़ोसी भाई का होता है लेकिन आप किसी की मदद ना कर सके तो विश्व मानव अधिकार परिषद ईद किट कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब बेसहारा परिवारों की मदद कर रहा है आप हमें उस परिवार की गोपनीय खबर दे सकते हैं जिसके चलते हैं हम उनकी मदद कर सके इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक तहसीम ने कहा की अगर हमारा पड़ोसी किसी दुख तकलीफ मे हे चाहे वह किसी भी धर्म जाति से ताल्लुक रखता है। तो हमें आगे आना चाहिए अपनी खुशी को कम करके उसके दुख में शामिल होना चाहिए यही इंसानियत होती है। उन्होंने कहा कि जो बेगुनाह लोग जेल में बंद है उनके परिवारों के लिए ईद की व्यवस्था करना पड़ोसी का हक है। जैसे की हमारे संगठन के लोग ईद किट देकर मदद कर रहे है।

वही विश्व मानवव अधिकार परिषद से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष अशरफ ने भी कहा की विश्व मानव अधिकार परिषद सभी धर्म जाति के लोगों की मदद करता है और सभी को साथ लेकर चलने वालाा संगठन है पौड़ी गढ़वाल में हर बेगुना पीड़ित के साथ विश्व मानव अधिकार परिषद कंधा से कंधा मिला कर खड़ा है और हमारे सभी पदाधिकारी पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का कार्य करेंगे इस अवसर पर विश्व मानव अधिकार परिषद के बिजनौर जिला अध्यक्ष जिसान नजीबाबादी भी मौजूद रहे चंद बातें उन्होंने भी रखते हुए बताया कि विश्व मानव अधिकार परिषद एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है

जो सभी लोगों को जोड़ कर चलता है और महिला उत्पीड़न बाल श्रम कैदियों का उत्पीड़न पुलिस द्वारा पीड़ित के पक्ष पर एफआईआर दर्ज ना करना नागरिकों के मौलिक अधिकारों के लिए आवाज उठाना इत्यादि जनहित से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी के साथ बिना किसी भेदभाव के आवाज उठाता आ रहा है। इस मौके पर मौलाना अनवरुल हक, मोहम्मद जीशान , मोहम्मद यूसुफ़ , मोहम्मद इस्लामु ,मोहमद यूनुस ,यासीन , मुफ़्ती आसिफ, हकीम सरफराज इदरीसी, फैसल खान , फैज़ान खान, शाहरुख एडवोकेट, हबीबुररहमान,आकाश चौधरी, वरुन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


















