न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मैनपुरी के बेवर में बाइकर्स गैंग के लुटेरों का आतंक, कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र का मोबाइल लूटा, पुलिस चाहती है गुमशुदी में दर्ज हो रिपोर्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आयरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से अमन कुमार

मैनपुरी के बेवर में बाइकर्स गैंग के लुटेरों का आतंक, कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र का मोबाइल लूटा, पुलिस चाहती है गुमशुदी में दर्ज हो रिपोर्ट

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में आए दिन बाइकर्स गैंग के लुटेरे बदमाश किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन पुलिस ऐसे चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम दिख रही है। ऐसे ही मामले में बदमाशों के आतंक का शिकार हुए छात्र को बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल से साइकिल में कट मार कर गिरा दिया और छीना झपटी कर मोबाइल लूट ले गए फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन बेवर पुलिस है जो तहरीर लेने के बाद भी बदमाशों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करती जिसके चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

बाइकर्स गैंग के आतंक का मामला बेवर थाना क्षेत्र के मोटा रोड का है। जहां नगला पैंठ के निवासी छात्र शिवांशु पुत्र मंजू चौहान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया आज सुबह अपने गांव नगला पैंठ से बेवर कोचिंग पढ़ने के लिए आ रहा था। तभी वह मोटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा ही था तभी पीछे से आए दो अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उसकी साइकिल में मोटरसाइकिल में कट मार कर उसे गिरा दिया और उसका मोबाइल लूट कर भाग गए उसने पुलिस को तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस नहीं कर रही बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई

बेवर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की वारदातों की बात करें तो गैंग लगातार सक्रिय है। जो पुलिस को चुनौती देकर आए दिन मोबाइल लूटने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 10 दिन पूर्व रोडवेज के परिचालक से इसी रोड पर बदमाशों द्वारा कनपटी पर तमंचा लगाकर मोबाइल की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था लेकिन पुलिस ने अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित लगातार पुलिस के चक्कर काट काट कर थक चुका है। बेवर पुलिस पीड़ितों से मोबाइल गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाती है। जबकि वारदात अज्ञात बदमाशों द्वारा की जा रही है। बाइकर्स गैंग के लुटेरे बेखौफ होकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button