नाली के विवाद में जमकर हुई फायरिंग, 2 घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी
नाली के विवाद में जमकर हुई फायरिंग, 2 घायल
मैनपुरी बेवर थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर में मंगवाकर को हुई थी जमकर मारपीट आधा दर्जन लोग घायल
ग्रामीणों का कहना है कि नाली के विवाद में पहले जमकर मारपीट हुई
आज बृहस्पतिवार को सुबह होते ही जमकर हुई फायरिंग
फायरिंग में युवती सहित 2 लोगों को लगी गोली जिन्हे जिला अस्पताल से सैफई रेफर
ग्रामीणों का कहना है कि गांव मनकापुर में 2 दिन से लगातार विवाद हो रहा है, उसी को लेकर आज सुबह दोबारा फायरिंग कर दी गई
ग्रामीणों के अनुसार नाली को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद हुई मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए थे
मंगलवार को हुए झगड़े की सूचना पुलिस को भी दी गई थी लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं है, जिसके चलते आज मामले में उग्र रूप ले लिया और 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई।
रिपोर्ट सुबोध कुमार मैनपुरी


















