उत्तराखंडखबरों की खबर

विश्वविख्यात कैंची धाम में बनेगी अस्थाई चौकी, निर्माण कार्य के लिए जारी हुई धनराशि‌

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड नैनीताल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में अस्थाई चौकी का निर्माण होने जा रहा है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं को लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर नैनीताल पुलिस वहां अस्थायी चौकी बना रही है
सुरक्षा के लिहाज से कैंची धाम में बनेगी अस्थाई चौकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से अब वहां अस्थाई चौकी शुरु होने जा रही है। इसके लिए राजस्व से एक नाली भूमि भी मिल चुकी है और शुरुआती निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपये की राशि भी जारी हो चुकी है। बाबा नीब करौरी का कैंची धाम लोगों की आस्था का प्रतीक है। दूर-दराज से लोग वहां पहुंचते हैं। यही नहीं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कैंची धाम को ख्याति प्राप्त है। कैंची धाम में विदेशी पर्यटक, बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के भी बड़े-बड़े सितारे बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन को पहुंचते हैं। बाबा नीब करौरी महाराज के देश-दुनिया में है 108 आश्रम कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल के पास स्थित है। यह धाम एक ऊंची पहाड़ी पर पर है। चमत्कारी बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी। उत्तराखंड के नैनीताल के पास कैंची धाम में बाबा नीब करौरी 1961 में पहली बार यहां आए और उन्होंने अपने पुराने मित्र पूर्णानंद जी के साथ मिलकर यहां आश्रम बनाने का विचार किया था। बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी। नीब करौरी बाबा का समाधि स्थल नैनीताल के पास पंतनगर में है। बाबा नीब करौरी को कैंची धाम बहुत प्रिय था। बाबा के भक्तों ने इस स्थान पर हनुमान का भव्य मन्दिर बनवाया। यहां बाबा‌ नीब करौरी की भी एक भव्य मूर्ति स्थापित की गयी है। बाबा नीब करौरी महाराज के देश-दुनिया में 108 आश्रम हैं। इन आश्रमों में सबसे बड़ा कैंची धाम और अमेरिका के न्यू मैक्सिको सिटी स्थित टाउस आश्रम है।
बाबा नीब करौरी एक चमत्कारिक बाबा थे। उनके भक्त उन्हें हनुमानजी का अवतार मानते हैं। वे एक सीधे सादे सरल व्यक्ति थे। उनके संबंध में कई तरह के चमत्कारिक किस्से बताए जाते हैं। उनके चमत्कारों और हनुमानजी की कृपा के कारण ही यह धाम प्रसिद्ध है। यह एक ऐसी जगह है जहां कोई भी मुराद लेकर जाए तो वह खाली हाथ नहीं लौटता। यहां बाबा का समाधि स्थल भी है। यहां यहां बाबा नीब करौरी की भी एक भव्य मूर्ति स्थापित की गयी है। यहां हनुमानजी की मूर्ति भी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button