करनाल-हरियाणाखबरों की खबर

सीजेएम ने किया श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का औचक निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

करनाल। मुख्य दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, करनाल की सचिव सुश्री जसबीर के द्वारा श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का दौरा किया गया और वहां रह रहे सभी बच्चों से बातचीत की तथा उनको आ रही परेशानियों के बारे में पूछा। इस पर बच्चों ने बताया कि हमें यहां पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही है। इसके बाद सीजेएम ने श्रद्धानंद अनाथ आश्रम के रसोई घर में जाकर खाने की गुणवत्ता को जाकर परखा एवं आज के भोजन को लेकर बच्चों से बात की। इस दौरान उन्होंने खाद्य सामग्री अर्थात मिनी चार्ट का विवरण जाना कि उन्हें प्रतिदिन सुबह, दोपहर और रात में भोजन के दौरान क्या क्या खिलाया जाता है। इसके बाद प्रत्येक बच्चे के कक्ष में जाकर उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाएं, जैसे उचित लाइट प्रबंध एवं साफ सफाई का जायजा लिया। सीजेएम ने बच्चों से उनकी दिनचर्या के बारे में जाना।
इस मौके पर श्रद्धानंद अनाथ आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम टुडेजा ने बताया कि अभी यहां पर ७७ बच्चे रह रहे हैं ,जिसमें से लडक़ों की संख्या ३६ और लड़कियों की संख्या ४१ है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष २०२२ में यहां पर रसोई का आधुनिकरण किया गया है और बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई है। सभी बच्चों के लिए समय पर स्कूल या कॉलेज जाने की व्यवस्था कराई गई और समय-समय पर बच्चों के लिए रंगोली भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर तीसरे महीने में एक मेडिकल चेकअप भी कराया जाता है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जाना जा सके।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button