बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की जिला चिकित्सालय में हुई मौत

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल
अफजलगढ़। कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित शिवलोक कॉलोनी के समीप डेढ़ सप्ताह पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जिसकी सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस ने सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हल्का इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित शिवलोक कॉलोनी के समीप 4 जनवरी बुधवार को 55 वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था जिसकी सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। जिसको 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल बिजनौर में रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल बिजनौर में उसका इलाज चल रहा था। 12 जनवरी गुरुवार को जिला अस्पताल बिजनौर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अगर किसी व्यक्ति को उसकी जानकारी मिलती है तो वह अफजलगढ़ कोतवाल मनोज कुमार सिंह के सीयूजी नंबर 9454403125 एवं हल्का इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार के नम्बर पर 8273372841 पर सूचना दे।


















