बिजनौर-उत्तरप्रदेशअपराधउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

आंगन में खड़ी ई रिक्शा के 4 बैटरी चोर चोरी करके रफूचक्कर जनपद में चोरों के हौसले बुलंद

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

जहां एक और डायल 112 सड़क पर 24 घंटे उपलब्ध रहती है वही डायल 112 की बाइक भी सड़क पर ही पॉइंट पर दिखाई देती हैं परंतु इतना कुछ होने के बाद भी चोर चोरी करके निकल जाते हैं

बिजनौर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।आंगन में खड़ी ई रिक्शा के 4 बैटरी चोर चोरी करके रफूचक्कर हो गए रिक्शा स्वामी ने सुबह उठकर देखा तो रिक्शा से चारों बैटरी गायब थी चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है
प्राप्त जानकारी के अनुसारबिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव पेदी में बीती रात अज्ञात चोरों ने शाहनवाज नाम के एक व्यक्ति के आंगन में खड़ी की रिक्शा से 4 बैटरी चोरी कर ली और पुलिस को चुनौती देते हुए घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। रिक्शा स्वामी ने सुबह उठकर देखा तो रिक्शा से सभी बैटरी गायब थी। पीड़ित के अनुसार उसका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। लगभग 1 सप्ताह पूर्व भी बिजनौर कस्बे में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस अभी भी उस घटना का खुलासा नहीं कर पाई उधर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दूसरी घटना को अंजाम दे दिया फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस इधर-उधर पूछताछ में जुटी हुई है देखते हैं पुलिस कब तक अज्ञात चोरों को पहुंचाती है सलाखों के पीछे

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button