उत्तराखंडखबरों की खबर

ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित की गई जन जागरूकता बैठक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड ऋषिकेश आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

33 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का दूसरा दिन।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन निरीक्षक यातायात विकास पुंडीर, अपर उपनिरीक्षक नवनीत त्यागी, अपर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा, टैक्सी मैक्स कमर्शियल वाहनों के संचालकों व चालकों की गोष्ठी ली गई। गोष्टी में सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मालवाहक वाहनों में सवारियां न ढोने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, यातायात संकेतों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने, मोड़ों पर वाहन चलाते समय हॉर्न का प्रयोग करने, वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाने, गुड सेमेरिटन तथा गोल्डन आवर आदि के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस ऐप/ट्राफिक आई ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button